Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर चार साल से अलग रह रहे पति-पत्नी को मिशन शक्ति टीम ने मिलाया काउंसलिंग के बाद विवाद खत्म दोनों ने साथ रहने पर जताई सहमति

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

 ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर अटरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अटरिया पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए करीब चार वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच समझौता कराया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहकर दांपत्य जीवन बिताने पर सहमति जताई।

पुलिस के अनुसार ग्राम व कस्बा अटरिया निवासी पूजा मिश्रा पत्नी अंकित मिश्रा का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के चलते दोनों करीब चार वर्षों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में भी मामला विचाराधीन था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति केंद्र अटरिया पर 21 सितंबर 2026 को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया और आपसी विवाद को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने का प्रयास किया गया।

महिला आरक्षियों ने दोनों पक्षों को पारिवारिक जीवन में आपसी समझ, सम्मान और संवाद के महत्व के बारे में समझाया। पुलिस के प्रयास और समझाइश के बाद पति-पत्नी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर फिर से साथ रहने और अपना दांपत्य जीवन शांतिपूर्वक आगे बढ़ाने के लिए सहमत हो गए।

इसके बाद थाने पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता पत्र तैयार कराया गया। पुलिस ने दोनों को सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के समाधान पर परिजनों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश सिंह के क्षेत्राधिकारी सिधौली बीपी श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अटरिया लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा की गई।

इस काउंसलिंग में महिला आरक्षी रेशम शुक्ला और महिला आरक्षी प्रीति की भूमिका रही। पुलिस की इस पहल को परिवार को टूटने से बचाने और आपसी विवाद को संवाद के माध्यम से सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp