
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया थाना पुलिस ने लूट, चोरी, नकबजनी व छिनैती जैसी घटनाओं तथा अन्य अपराधों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना अटरिया प्रभारी लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना अटरिया पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, कांस्टेबल रीतेश तथा कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल शामिल रहे। टीम ने थाना अटरिया क्षेत्र से वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना अटरिया में दर्ज मु0अ0सं0 236/26, धारा 85/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।









