
फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा के ग्राम पंचायत दरौरा में बुधवार को गणेश उत्सव के 10 वें दिन गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई।
डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमे।
इस दौरान श्री बगलेश्वर बाबा मंदिर समेत गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया गया। शेरावाली माता मंदिर और काली नदी तट स्थित प्राचीन श्री महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रामघाट पर विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
यात्रा में विजय चौहान, ओम चौहान, शिवा, अंशु, आर्यन, सचिन, राजीव कुमार, नरदीप अग्निहोत्री, मोहन पंडित, आजाद, मल्लू पाठक, राजेंद्र, भगत सिंह, श्याम बाबू चौहान, जगदीश चौहान, विजेंद्र सिंह, संजीव फौजी, देवी दयाल, भुरे ठाकुर, संतराम, सुरेंद्र चौहान और सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।










