
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं एवं महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मनचलों के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अटरिया लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सुजीत पुत्र संतोष, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम दुलारपुरवा मजरा महोलिया, थाना घुंघटेर, जनपद बाराबंकी स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाना अटरिया में मु0अ0सं0 247/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल अंकित पाल एवं महिला कांस्टेबल रुचि पाल शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।









