Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा पुलिस की मुस्तैदी से ट्यूबवेल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

दो तमंचे-कारतूस, समरसेबल पंप, केबल व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद; दो बाइक सीज

सीतापुर। मछरेहटा थाना पुलिस ने क्षेत्र में खेतों और ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 12 बोर के दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश पुत्र बलराम निवासी पैंदापुर रघुनाथपुर, थाना मछरेहटा तथा बृजकिशोर पुत्र रामकुमार निवासी बमहेरा, थाना कमलापुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बहादुरपुर नहर पुलिया के पास तहरापुर जाने वाले पक्के मार्ग से गिरफ्तार किया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के नेतृत्व में की गई।

पहले करते थे रेकी, फिर बनाते थे ट्यूबवेलों को निशाना

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आसपास के गांवों में किसानों के खेतों और ट्यूबवेलों की रेकी करते थे। सुनसान स्थानों पर लगे ट्यूबवेलों को चिन्हित करने के बाद मौका देखकर वहां से समरसेबल उपकरण, केबल, कॉपर तार और अन्य सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर बीहट बीरम, हिसामपुर जकरिया और रघुनाथपुर गांव से चोरी किए गए सामान की बरामदगी की गई।

बड़ी मात्रा में चोरी का सामान और औजार बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो हथौड़ी, तीन छेनी, पेचकश, दो प्लास, तीन वायर कटर, ग्लाइंडर मशीन और सात ब्लेड बरामद किए हैं। इसके अलावा एक समरसेबल पंप, समरसेबल सेट, समर पंखा, करीब एक किलो कॉपर तार, लगभग 12 मीटर सफेद केबल, करीब पांच-पांच मीटर की दो काली केबल तथा लगभग दो मीटर काले-लाल रंग की केबल भी बरामद हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 12 बोर के दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।

कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेजे गए आरोपी

मामले में मछरेहटा पुलिस ने मु.अ.सं. 226/26 के तहत धारा 317(2) बीएनएस और धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच मछरेहटा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस टीम ने जिस तरह आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान तथा अवैध हथियार बरामद किए, उससे पुलिस की सक्रियता और सतर्कता सामने आती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और ट्यूबवेलों की सुरक्षा को लेकर भी इस कार्रवाई से पुलिस की निगरानी व्यवस्था मजबूत होने का संकेत मिला है।

पूरी कार्रवाई मछरेहटा थाना प्रभारी राजनीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, उपनिरीक्षक गजेन्द्र राम खरवार, उपनिरीक्षक कलीम अहमद खां, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp