
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट*श
सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र के जयपालपुर ग्राम पंचायत के केवलहार गांव में भारी बारिश के चलते तालाब के किनारे लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खंभा पलटने से तालाब में ही जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली करंट को लेकर दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब के किनारे की मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे बिजली का खंभा अपना संतुलन खो बैठा और ट्रांसफार्मर सहित तालाब में गिर गया। ट्रांसफार्मर पानी में गिरने से आसपास के लोगों और पशुओं के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल विद्युत आपूर्ति की जांच कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर हटाने तथा क्षतिग्रस्त खंभे को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रह सकती है।









