
हेडलाइन: सिधौली के युवक की बीकेटी में ट्रेन से गिरकर सीतापुर सिधौली थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा हुसैनगंज गांव के एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज शुक्ला के रूप में हुई है। हादसा भैंसा मऊ बीकेटी लखनऊ क्रॉसिंग के पास सोमवार को हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
बताया जा रहा है कि नीरज शुक्ला सोमवार को किसी निजी कार्य से ट्रेन से लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन भैंसा मऊ बीकेटी क्रॉसिंग के निकट पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बीकेटी पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। नीरज की असमय मौत से पिता, माता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पंडित पुरवा हुसैनगंज गांव में भी मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट









