
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहा था।
अटरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रमोद पुत्र स्वर्गीय सोहन, निवासी रेवान कला, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 599/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि वारंटी अभियुक्त को 30 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:05 बजे ग्राम रेवान कला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल दिलीप राजपूत तथा कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









