Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवायजपुर विधानसभा में गूंजा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश, जगह-जगह संकल्प एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

सवायजपुर/पाली। गुजरात के बड़नगर से वाराणसी स्थित काशी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संकल्प एवं कलश यात्रा का 154 विधानसभा सवायजपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा के कोशिया मंदिर पहुंचने पर सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बब्बन सिंह ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसके बाद यात्रा रूपापुर चौराहा पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रूपापुर से यात्रा मुंडेर, खानिकलापुर और पाली होते हुए शाहाबाद की ओर आगे बढ़ी। पाली पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा, श्रीपाल कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज मिश्रा, अनूप बाजपेई और अजीत बाजपेई समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ चल रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मार्ग में स्वागत का माहौल बना रहा। स्वागत कार्यक्रम के बाद संकल्प एवं कलश यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ते हुए शाहाबाद की ओर रवाना हो गई।

ज्ञानेश मिश्रा वरिष्ठ उप संपादक

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp