
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर सिधौली स्थानीय नगर में ने आगामी 13 अक्टूबर से सिधौली नगर में प्रारंभ होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर विधायक आवास, सिधौली पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा आयोजन की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सर्व व्यवस्था प्रमुख सहित मंच व्यवस्था,आवास व्यवस्था, अतिथि व्यवस्था,जल व्यवस्था,भोजन वितरण, सामग्री व्यवस्था,संत व्यवस्था कलश व्यवस्था साथ ही यातायात,पार्किंग,सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, विद्युत, प्रचार-प्रसार, श्रद्धालु सेवा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग टीमें गठित की जा रही हैं। सभी व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय से तैयारियां पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का उद्देश्य यही है कि श्रीराम कथा में पधारने वाले संतजनों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हों और पूरा आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हो।







