Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर किसान कल्याण महासंघ में बड़ा फेरबदल: हरदोई के समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू बने प्रदेश अध्यक्ष अल्हागंज में हुई घोषणा

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

शाहजहांपुर अल्हागंज किसानों के हितों के लिए संघर्षरत संगठन किसान कल्याण महासंघ किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नई धार देने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में रविवार को शाहजहांपुर की नगर पंचायत अल्हागंज स्थित न्यू ग्रेट डिग्री कॉलेज में भव्य किसान महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और किसानों ने गन्ना मूल्य, खाद-बीज की किल्लत, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली बिल और किसान सम्मान निधि सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया जाए, इस पर रणनीति बनाई गई।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि किसान कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए हरदोई जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी और किसानों के बीच लोकप्रिय चेहरा राजवर्धन सिंह राजू को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

उन्होंने कहा, “राजवर्धन सिंह राजू लंबे समय से किसानों, गरीबों और युवाओं की आवाज बनकर काम कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश के हर जिले में मजबूत होगा और किसानों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ा जाएगा।

घोषणा होते ही पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। मौजूद पदाधिकारियों और सैकड़ों किसानों ने फूल-माला पहनाकर राजवर्धन सिंह राजू का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि जो विश्वास राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। किसानों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह यादव, महिला मोर्चा की तहसील अध्यक्ष पूजा कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मोंटू खान, रिजवान खान, प्रधान रामकुमार, अरविंद सिंह, भीम सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

हरदोई से लेकर प्रदेश स्तर तक सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले राजवर्धन सिंह राजू को मिली यह जिम्मेदारी किसान राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp