Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में रश्मिरथी नाटक का भव्य मंचन, दर्शकों ने की मुक्त कंठ से सराहना

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

‎हरदोई भारतेन्दु नाट्य अकादमी, जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ नाटक का भव्य मंचन किया गया।

‎कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई सुख सागर मिश्र मधुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रश्मिरथी केवल एक काव्य नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है। कर्ण के चरित्र के माध्यम से यह सिखाती है कि संसाधनों के अभाव में भी मनुष्य अपने पराक्रम, स्वाभिमान और दानशीलता से महान बन सकता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से युवाओं में साहित्य एवं संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है।

‎मंचन में भारतेंदु नाट्य अकादमी के ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने कर्ण, कृष्ण, कुंती, दुर्योधन और परशुराम की भूमिकाओं को जीवंत कर दिया। नाटक का निर्देशन मानवेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। “रश्मिरथी के दो अर्थ हैं, एक सूर्य का सारथी और दूसरा वह जिसके रथ पर सूर्य हो, कर्ण के जीवन की व्यथा और उसके अदम्य साहस को देख दर्शक भावविभोर हो उठे।” विशेष रूप से ‘कृष्ण की चेतावनी’ और ‘कर्ण-कुंती संवाद’ के दृश्यों पर प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी कार्यक्रम में पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

‎इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं, साहित्य प्रेमियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने नाटक देखा और कलाकारों की सराहना की। दर्शकों ने कहा कि हरदोई जैसे जनपद में इस प्रकार के उच्च स्तरीय साहित्यिक नाटकों का मंचन अत्यंत सराहनीय पहल है।‎ सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार रहे इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी संस्कृति विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp