Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज : ट्रैक्टर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Author Image
Written by
Chandan Singh journalist उत्तर प्रदेश

सह सम्पादक – चन्दन सिंह

कन्नौज

सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर सरवन गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अब्दुल रहमान (7) पुत्र सफीक खान निवासी जलालपुर सरवन के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे रहमान घर के बाहर खेल रहा था, तभी गांव से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

*परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*

परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या है। परिजनों ने कहा कि ट्रैक्टर चला रहे गांव के ही इरशाद पुत्र साकिर ने जानबूझकर बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

परिजनों ने आरोपी इरशाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp