Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस में मुठभेड़, शटर काटकर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, पैर में मारी गोली

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

हरदोई जिला क्राइम ब्यूरो अनुराग मिश्रा की रिपोर्ट

हरदोई जनपद के सवायजपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की कई घटनाओं में शामिल एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से नकदी, शटर काटने के उपकरण और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में दुकानों के शटर काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।घटना दिनांक 20 दिसंबर 2025 की है। थाना लोनार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि दुकानों का शटर काटकर चोरी करने वाला एक सक्रिय गिरोह लोनार क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना लोनार पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।इस दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिजेंद्र निवासी ग्राम रमपुरा, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी तथा नेत्रपाल निवासी ग्राम मिलकिया, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। हालांकि, गिरोह के तीन अन्य सदस्य अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और सवायजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की व्यापक स्तर पर चेकिंग शुरू कर दी गई।चेकिंग के दौरान सवायजपुर क्षेत्र में पुलिस टीम को एक संदिग्ध वाहन पर सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई-

 

देवी निवासी ग्राम मिलकिया, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर

हरिराम निवासी ग्राम मिलकिया, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर

भूपराम निवासी ग्राम रमपुरा, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी

इस प्रकार पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों सहित कुल पांच शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और अवैध गतिविधियों से संबंधित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। बरामदगी का विवरण इस प्रकार है-56,000 रुपये नकद,3 अदद तमंचा,3 जिंदा कारतूस,शटर काटने के उपकरण, जिनमें,1 बोल्ट कटर,पिलास,पेंचकस,बेलचा शामिल है .पुलिस के अनुसार, ये आरोपी इन उपकरणों की मदद से रात के समय दुकानों और प्रतिष्ठानों के शटर काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से सवायजपुर और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। बीते कुछ समय से क्षेत्र में दुकानों के शटर काटकर चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही थी, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ था।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp