Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राशिफल 29 दिसंबर 2025: ग्रहों की चाल बताएगी आज का भाग्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

डेस्क | ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर प्रतिदिन पड़ता है। आज सोमवार, 29 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का संपूर्ण राशिफल—

 

मेष राशि (Aries):

आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी प्रगति के संकेत हैं।

शुभ उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि (Taurus):

खर्चों की अधिकता मन को थोड़ा परेशान कर सकती है। अज्ञात भय बना रह सकता है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे।

शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि (Gemini):

आज आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ के योग हैं। यात्रा के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों क्षेत्र शानदार रहेंगे।

शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि (Cancer):

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, जबकि प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रह सकता है।

शुभ उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

 

सिंह राशि (Leo):

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही अच्छे रहेंगे।

शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि (Virgo):

आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। चोट-चपेट या किसी परेशानी से सतर्क रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार सामान्य बने रहेंगे।

शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि (Libra):

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। दिन आनंददायक रहेगा।

शुभ उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio):

शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, लेकिन व्यापार मजबूत रहेगा।

शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि (Sagittarius):

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई-लिखाई और लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे।

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि (Capricorn):

घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे।

शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

 

कुंभ राशि (Aquarius):

आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि (Pisces):

स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धन और लिक्विड फंड में वृद्धि के योग हैं। दिन अत्यंत शुभ रहेगा।

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

 

नोट:

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत फलादेश में अंतर संभव है।

 

ऐसी ही ताज़ा खबरों और दैनिक राशिफल अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp