Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पुलिस लाइन में एसपी का सघन निरीक्षण, अनुशासन व कार्यकुशलता पर दिया विशेष जोर

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

जनपद हरदोई में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए जाने की दिशा में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया गया। शुक्रवार परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों की परेड का गहन अवलोकन करते हुए उनकी परेड की गुणवत्ता, अनुशासन, एकरूपता तथा शारीरिक दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, उपकरणों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल की सुदृढ़ता अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समयबद्ध कार्यप्रणाली पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी को जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी व त्वरित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राजनारायण एवं प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण को लेकर पुलिस लाइन परिसर में सतर्कता और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp