
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के दिशा-निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पटेल के कुशल निर्देशन में छिबरामऊ पुलिस ने टप्पेबाजी की वारदात करने वाले शातिर अपराधी मनीष गिहार (22) पुत्र अशोक गिहार निवासी मोहल्ला बौद्ध नगर कस्वा, थाना तिर्वा, कन्नौज को गिरफ्तार किया।
संक्षिप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 03.01.2026 को श्री बांके बिहारी शाक्य पुत्र शिवलाल, निवासी मोहल्ला चौधरियान, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज, पोस्ट ऑफिस के पास जा रहे थे। उसी दौरान दो व्यक्तियों ने उनसे सौरिख जाने का रास्ता पूछा। इनमें से एक ने बांके के पैर छूकर रास्ता बताने का आग्रह किया और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने बांके की जेब से 44,000 रुपये चोरी कर लिए। इस घटना की रिपोर्ट 05.01.2026 को थाना छिबरामऊ में दर्ज की गई थी।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 07.01.2026 को बाबा की बगिया मोड़, सौरिख रोड के पास मनीष गिहार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 19,260 रुपये बरामद हुए। आरोपी का साथी अरविंद गिहार भागने में सफल रहा। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS बढ़ाई गई और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
पूछताछ में मनीष गिहार ने स्वीकार किया कि वे सीधे-साधे लोगों को चिन्हित कर मौका पाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लेते हैं और उनकी जेब से पैसे व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। चोरी किए गए सामान को वे आपस में बराबर बांट लेते हैं।
अभियुक्त का नाम और पता:
मनीष गिहार पुत्र अशोक गिहार, निवासी मोहल्ला बौद्ध नगर कस्वा, थाना तिर्वा, कन्नौज।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु.अ.सं. 472/2021, धारा 60 आब0अधि0, थाना तिर्वा, कन्नौज
मु.अ.सं. 187/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना तिर्वा, कन्नौज
मु.अ.सं. 130/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गुरसहायगंज, कन्नौज
बरामदगी:
19,260 रुपये
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी:
उपनिरीक्षक मनुज चौधरी, कांस्टेबल मनीचन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल हाकिम सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार
छिबरामऊ पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।









