
कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कीरतपुर में लोक निर्माण विभाग (P.W.D.) द्वारा लगभग 250 मीटर लंबी आरसीसी सीमेंटेड सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि अब तक खराब और कच्चे रास्ते के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नई पक्की सड़क के निर्माण से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

सड़क निर्माण के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उदयराज सिंह, संदीप कुमार, सौरभ कुमार, रणविजय प्रताप सिंह, दिलीप सक्सेना, सुशील सक्सेना, सुमित कुमार, राकेश प्रजापति, प्रदीप सक्सेना सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और सड़क निर्माण कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की कामना की। ग्रामीणों का कहना था कि योगी सरकार के विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं और गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।









