Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : शांति महोत्सव में डॉ. प्रेम रावत का संदेश — श्वास की कीमत समझे तो जीवन हो जाए सार्थक

Author Image
Written by
Amit Swarnkar

हरदोई। विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक और विश्व शांति दूत, प्रख्यात आध्यात्मिक संत डॉ. प्रेम रावत ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में श्वास के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि श्वास का वास्तविक मूल्य तब समझ में आता है, जब वह रुकने लगती है। जन्म के समय भी सबसे पहले यही देखा जाता है कि शिशु की श्वास चल रही है या नहीं। यदि श्वास है तो जीवन है, अन्यथा सब कुछ समाप्त मान लिया जाता है। यदि मनुष्य जीवन रहते श्वास की कीमत पहचान ले, तो उसका जीवन स्वतः ही बेहतर और सार्थक बन सकता है।

न्यू वेंचर टीम द्वारा premrawat.com और Timeless Today के बैनर तले कन्हूयाकूबपुर गांव में आयोजित शीतकालीन शांति महोत्सव में हजारों श्रोताओं ने शांत और अनुशासित वातावरण में डॉ. प्रेम रावत के विचारों को सुना। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रोताओं की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच गई। डॉ. प्रेम रावत ने सरल, सहज और मार्मिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि जिस सुख और शांति की खोज मनुष्य बाहर करता है, वह वास्तव में उसके अपने हृदय में ही विद्यमान है। उन्होंने कहा — “आए एक ही देश से, उतरे एक ही घाट” और “हवा लगी संसार की, हो गए वारह वाट”, यह बताते हुए कि मनुष्य को केवल करने में नहीं, बल्कि जानने में विश्वास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्जन भर ग्राम प्रधानों को डॉ. प्रेम रावत की पुस्तक ‘स्वयं की आवाज’ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। प्रचार टीम के प्रयासों की भी आयोजकों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन का स्वागत और संचालन बृजराज कुशवाहा ने किया, जबकि हरदोई से आए मनोज गुप्ता ने सभी भक्तों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हरदोई से वरिष्ठ पत्रकार पीके गुप्ता फर्रुखाबाद से सर्वेश कुमार राजपूत प्रधान ग्राम सभा सरोली कलेक्टर सिंह राजपूत प्रधान ग्राम सभा कन्हूयाकूबपुर हरदोई से मनोज कुमार गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, रामवरण वर्मा, अंजली, सतीश चंद्र राजपूत, विक्रम सिंह, सुरजीत कुमार, गुरुवचन, निर्मल, अवधेश राजपूत, सुग्रीव, बादाम सिंह, रामअवतार, आर्येन्द्र कुशवाहा, सुनील राजपूत, शिव सिंह, सुशील गुप्ता, विकल बाबू, गिरीशचंद, सुभाषचंद्र प्रजापति, राजेश्वर दयाल, बाबूराम, दीपा सिंह, देवकी सिंह, कविता कुशवाहा, जयदेवी, शांति देवी, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

डॉ. प्रेम रावत का शांति संदेश अत्यंत प्रेरणादायक : सांसद मुकेश राजपूत

हरदोई। कन्हूयाकूबपुर गांव में आयोजित शीतकालीन शांति महोत्सव के अंतिम दिन शांति संदेश कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि विश्व शांति दूत संत डॉ. प्रेम रावत द्वारा दिया जा रहा शांति का संदेश समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। उन्होंने लोगों से डॉ. प्रेम रावत के बताए मार्ग पर चलने की अपील की और कहा कि विश्व शांति की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पीके गुप्ता के मार्गदर्शन में सांसद मुकेश राजपूत का भव्य स्वागत किया गया। फर्रुखाबाद और हरदोई की टीम द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा डॉ. प्रेम रावत द्वारा लिखित ‘फाइव रैंकिंग’, ‘स्वयं की आवाज’ और ‘श्वास’ पुस्तकें भेंट की गईं।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp