Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज : शीतकालीन शांति महोत्सव का शुभारंभ, डॉ. प्रेम रावत के शांति संदेशों से गूंजा आयोजन स्थल

Author Image
Written by
Amit Swarnkar
कन्नौज। जनपद के ग्राम सराय दौलत स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज परिसर में शीतकालीन शांति महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन न्यू वेंचर टीम द्वारा premrawat.com और टाइमलेस टुडे के बैनर तले किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर शैलेंद्र सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय शांति संदेशवाहक एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. प्रेम रावत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार मानव जीवन में शांति और संतुलन स्थापित करने की दिशा में प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि शांति का संदेश हर व्यक्ति को सुनना और समझना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से डॉ. प्रेम रावत के विचारों पर आधारित वीडियो संदेशों का प्रसारण किया गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मनुष्य का वास्तविक धर्म मानवता है और यदि व्यक्ति इसे अपना ले, तो वह शांतिपूर्ण जीवन जी सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज और विश्व में शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर शांति से होती है।
डॉ. प्रेम रावत के संदेशों में यह भी बताया गया कि दया, उदारता, क्षमता और क्षमा मनुष्य के मूल गुण हैं, जो सभी धर्मों में समान रूप से पाए जाते हैं। जब मनुष्य इन मानवीय मूल्यों से दूर हो जाता है, तभी अधर्म और अशांति का जन्म होता है। असली धर्म मानवता का धर्म है, जिसे अपनाकर जीवन में आनंद और संतुलन संभव है।
शांति महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और शांति संदेशों को सुना व देखा। यह आयोजन 23 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इच्छुक लोग डॉ. प्रेम रावत के संदेश प्रेम रावत ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, टाइमलेस टुडे और premrawat.com के माध्यम से घर बैठे भी देख सकते हैं।
उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत टड़हा के वर्तमान प्रधान दिनेश सिंह लोधी, ग्राम पंचायत सराय दौलत के वर्तमान प्रधान राजवीर सिंह दिवाकर, पूर्व प्रधान बीनू शाक्य, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp