Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ : नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश यादव की खुलकर की तारीफ, सपा में शामिल होने के कयास तेज

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

लखनऊ में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जमकर सराहना करते हुए उनके व्यवहार और नेतृत्व की प्रशंसा की है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2018 में अखिलेश यादव से उनकी चार बार पार्टी में शामिल होने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन उस समय समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा चल रही थी, जिस कारण जॉइनिंग नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन पर व्यक्तिगत रूप से उपकार किया है और वे यह बात किसी भी मंच पर कह सकते हैं।

सिद्दीकी ने कहा कि आज भी अखिलेश यादव उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अखिलेश यादव अपने सहयोगियों से बेहद शालीनता और आत्मीयता से पेश आते हैं, यहां तक कि मिलने आने वालों को घर के बाहर तक छोड़ने आते हैं, जो आज की राजनीति में बहुत कम देखने को मिलता है।

उनके इस बयान के बाद यह कयास और मजबूत हो गए हैं कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद से ही उनके सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें अब उनके ताजा बयान से और बल मिला है। राजनीतिक गलियारों में इसे उत्तर प्रदेश की राजनीति में संभावित बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp