
ग्रेटर नोएडा: अल्फा न्यूमेरो पब्लिक स्कूल, दरोगा कालोनी सूरजपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के चेयर मैन पवन सिंह, डायरेक्टर अमित शेखर, मैनेजर अभिषेक शेखर और प्रधानाध्यापक निक्की की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल के अध्यापकों महिमा, ज्योति, मानशी, सविता, मंजू दुबे, रिपु सिंह, नीलम यादव, साक्षी, शोभा, कीर्ती शर्मा, मीरा पांडे, सौम्या, भारती, नीता, शीफा, रीता, राजू, सौरभ, महेंद्र ने कार्यक्रम में भाग लिया।
स्कूल के छात्रों ने भरत नाट्यम नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें शीतल, आयंशी, परी, दीपिका, श्यामभवी, नेंसी, नीतू शर्मा, नीतू पाल ने भाग लिया। छात्रों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाध्यापक निक्की ने छात्रों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रोग्राम करने वाले बच्चों को टिफिन गिफ्ट में दिए गए।









