Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

जनपद सीतापुर के मछरेहटा क्षेत्र की नैमिष रोड पर आज सुबह 11 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। 22 वर्षीय अभिषेक राज, निवासी ग्राम राजेपारा, विकासखंड मछरेहटा, जो नियमित रूप से CLRP Self Study Library पढ़ाई के लिए आते हैं, अचानक एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर का शिकार हो गए।

(घायल छात्र अभिषेक)

हादसा माँ मेडिकल स्टोर के सामने हुआ। मौके पर मौजूद लाइब्रेरी संचालक  आनंद मोहन ने तुरंत अभिषेक को मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार छात्र के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

(घायल छात्र को अस्पताल ले कर आए आनंद मोहन)
(घायल छात्र को अस्पताल ले कर आये लाइब्रेरी संचालक आनंद मोहन)

हादसे का पूरा दृश्य पास के CCTV में कैद हो गया है, लेकिन वाहन की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन तेज गति से आ रहा था, जबकि अभिषेक सड़क पार कर लाइब्रेरी की ओर जा रहे थे।

लाइब्रेरी संचालक आनंद मोहन ने बताया कि अभिषेक नियमित रूप से समय पर लाइब्रेरी आते हैं और यह हादसा वाहन चालक की लापरवाही का परिणाम है।  इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp