Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : नकटौरा पुलिया पर देशी शराब की अवैध बिक्री, ठेका परिसर में भी खुले पौआ की बिक्री का आरोप

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

हरदोई जिले के नकटौरा पुलिया क्षेत्र में देशी शराब की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नियमों की अनदेखी कर सुबह से ही खुलेआम शराब बेची जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 90 रुपये में पोआ बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है।

आरोप यह भी है कि देशी शराब के अधिकृत ठेका दुकान के भीतर ही खुले पौआ की बिक्री की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुकान परिसर में 45 रुपये में आधा पौआ खुले तौर पर दिया जा रहा है, जो आबकारी नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

ठेका दुकान के बाहर सड़क, पुलिया और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और सेवन से आसपास के निवासियों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस वजह से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आए दिन विवाद व झगड़े की स्थिति बन जाती है।

इन आरोपों के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि नकटौरा पुलिया क्षेत्र तथा संबंधित देशी शराब ठेका दुकान की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान के भीतर और बाहर खुले पौआ की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp