Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस हादसा: 6 की मौत, 21 घायल

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से दरभंगा (बिहार) जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गोसाईगंज के पास तब हुआ जब बस करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कई यात्रियों के अंग शरीर से अलग हो गए और एक्सप्रेस-वे पर चारों ओर खून फैल गया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर टोल प्लाजा पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया। गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक यादव और स्थानीय पुलिस टीम ने घटना का निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और उनके परिजनों को सूचित करने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ओवरस्पीडिंग और थकान के कारण होने वाले ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हो गया।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp