Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुशीनगर के सपूत कैप्टन अमन सिंह की हार्ट अटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक पहुंचाया

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

कुशीनगर में एक दुखद खबर है। 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह का जम्मू-कश्मीर के बारामूला में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वे एक दुर्गम और हाई-एल्टीट्यूड इलाके में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कैप्टन अमन को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेसुध होकर गिर पड़े।

खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी रास्ते के कारण एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी, लेकिन उनके साथी जवानों ने बिना समय गंवाए अमन को अपने कंधों पर उठाया और पैदल ही कई किलोमीटर दूर बने हेलीपैड तक दौड़ लगा दी। हेलीपैड से उन्हें तुरंत सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैप्टन अमन सिंह कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र के रहने वाले थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी इस असामयिक मृत्यु ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मात्र 22 वर्ष की उम्र में कैप्टन की रैंक हासिल करना उनकी प्रतिभा और सेना के प्रति उनके जुनून को दर्शाता था।

शहीद कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। वहां से फूलों से सजे सैन्य वाहन द्वारा उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, कैप्टन अमन का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp