Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर। जिले के मछरेहटा क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की जान चली गई। यह हादसा खैराबाद रोड पर फिरोजपुर के पास हुआ, जहां उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान लहरपुर थाना क्षेत्र के बागवानी टोला निवासी मोहम्मद आदिल (19) पुत्र अहसान और मोहम्मद अली (25) पुत्र रहमत अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे और मिश्रिख मेले से स्प्लेंडर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मछरेहटा थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp