Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : टी20 विश्व कप जीत पर जश्न का माहौल, देर रात तक चौराहों पर गूंजे जयकारे और आतिशबाजी से जगमगाया शहर

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर ICC पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद पूरे देश की तरह सीतापुर जिले में भी खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मैच में भारत की जीत तय होते ही क्रिकेट प्रेमी घरों से बाहर निकल आए और शहर के विभिन्न चौराहों पर जश्न शुरू हो गया।

शहर के लालबाग चौराहे पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा नाचते-गाते नजर आए।

लालबाग, बस अड्डा, घंटाघर समेत कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दीपावली का पर्व मनाया जा रहा हो। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों में भारत की जीत को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

क्रिकेट प्रेमी अनूप खेतान ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में भी दमदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की इस उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ा है और हर भारतीय को इस पर गर्व है।

जश्न के दौरान युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा और पूरे समय शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जिले भर में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp