Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : कूड़ेदान में मिले कई आधार कार्ड, डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

नफीस अहमद की रिपोर्ट | हरदोई।

हरदोई जनपद के बिलग्राम नगर में सोमवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। सुभाष पार्क के पास नगर पालिका की बाउंड्री वॉल के पीछे सड़क किनारे रखे कूड़ेदान में बड़ी संख्या में आधार कार्ड पड़े मिले। आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का इस तरह कूड़ेदान में मिलना स्थानीय लोगों के लिए चिंता और हैरानी का विषय बन गया।

बताया जा रहा है कि यह कूड़ेदान एचसीएल फाउंडेशन की ओर से नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगाया गया है। सुबह टहलने और वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर जब इन आधार कार्डों पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार कार्ड सामान्यतः डाक विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के पते पर पहुंचाए जाते हैं। ऐसे में इनका कूड़ेदान में पाया जाना डाक व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

लोगों ने आशंका जताई कि जिन व्यक्तियों के आधार कार्ड यहां पड़े मिले हैं, वे अब तक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज से वंचित होंगे। इस घटना के सामने आने के बाद डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp