Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : सातनपुर आलू मंडी में किसानों की हालत खराब, ₹50 प्रति पैकेट भाव मिलने से नाराज़गी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

अमृतपुर तहसील क्राइम संवाददाता विनोद कुमार की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। एशिया की प्रमुख आलू मंडियों में शुमार सातनपुर आलू मंडी में इन दिनों किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी आलू की फसल लेकर कई दिनों से मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें दो-दो से तीन-तीन दिन तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जब आलू का भाव खुलता है तो उन्हें मात्र ₹50 प्रति पैकेट कीमत मिल रही है।

किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत पर फसल बेचना उनके लिए भारी नुकसान का सौदा है। कई किसानों ने बताया कि वे बहन-बेटियों की शादी और घर-परिवार के खर्चों के लिए कर्ज लेकर आलू की खेती करते हैं, लेकिन बिक्री के समय उन्हें लागत तक नहीं मिल पाती।

मंडी में नाराज किसानों ने बताया कि मजबूरी में कुछ किसान अपनी फसल वापस ट्रैक्टर में लादकर ले जा रहे हैं और रास्ते में सड़क किनारे या नालों में आलू फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब फसल का इतना कम दाम मिलता है तो उसे मंडी में बेचने का कोई फायदा नहीं रह जाता।

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आलू के दाम इसी तरह गिरते रहे तो वे मंडी में आलू लाना बंद कर देंगे। उनका कहना है कि अगर सरकार और संबंधित अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं, तो वे विरोध स्वरूप जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के घरों के बाहर आलू पलटने को मजबूर होंगे।

एक किसान ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उन्होंने आलू की खेती के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अब उन्हें लागत तक नहीं मिल रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए आलू का उचित मूल्य तय किया जाए, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp