
Written by
सोनल शुक्ला
बम्हनपुर क्षेत्र के छेदुई पतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान 11 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, शुगर और हीमोग्लोबिन से संबंधित जांच की गई। वहीं पांच बच्चे खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा करीब 60 मरीज खांसी, बुखार, दमा और एलर्जी जैसी बीमारियों से ग्रसित मिले, जिनका डॉक्टरों ने परीक्षण कर इलाज किया।
मेले में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को दवाएं देने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी।









