
Written by
सोनल शुक्ला
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली ब्लॉक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मितौली में मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सीएचसी मितौली के अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान जिला मुख्यालय से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला और उनकी टीम ने मानसिक विकार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में क्षेत्र के कई मरीजों ने पहुंचकर परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य उपकेंद्रों के माध्यम से मानसिक विकार से पीड़ित लोगों को शिविर में भेजने की अपील भी की गई, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ उपचार और परामर्श मिल सके।









