
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद भर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी मितौली महेश पाठक ने अपने पुलिस दल के साथ यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डालचन्द्र पुत्र जगन्नाथ (58 वर्ष), अरुण पुत्र खेमकरन (30 वर्ष), निशांत कुमार पुत्र अशर्फी लाल (36 वर्ष), भारत कुमार पुत्र भुलावराम (40 वर्ष), अंकित कुमार पुत्र हीरालाल (25 वर्ष), अंकुल कुमार पुत्र पुष्पेन्द्र (20 वर्ष) निवासी ग्राम खुर्दा तथा अजय कुमार पुत्र गोविन्द्र प्रसाद (25 वर्ष) निवासी ग्राम अवधपुर, थाना मितौली शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।









