Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखीमपुर खीरी : सीएम डैशबोर्ड में लखीमपुर खीरी प्रदेश में चौथे स्थान पर, आईजीआरएस में मितौली तहसील बनी नंबर-1

Author Image
Written by
सोनल शुक्ला

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की फरवरी माह की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वहीं जन शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) में मितौली तहसील ने प्रदेश की 351 तहसीलों में पहला स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही जिला लगातार छह माह से लखनऊ मंडल में भी प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

यह सफलता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के कारण संभव हो सकी है। सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार आधारभूत विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी जिले को प्रदेश में छठा स्थान मिला है।

लखनऊ मंडल के छह जिलों में लखीमपुर खीरी ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हरदोई 23वें, सीतापुर 26वें, उन्नाव 53वें, रायबरेली 51वें और लखनऊ 75वें स्थान पर रहे।

आईजीआरएस रैंकिंग में मितौली तहसील का प्रदेश में पहला स्थान एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम द्वारा शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण संभव हुआ।

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि को प्रशासनिक टीम की सामूहिक मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp