
सीतापुर अटरिया क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुर में तीन दिवसीय आठों मेला का शिव बारात शोभा यात्रा के साथ समापन किया गया।

आपको बताते चलें अटरिया क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन के आठवें दिन 36वां आठों मेला महोत्सव व होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह मेला प्रतिवर्ष होली के आठवें दिन रामायण पाठ्यक्रम के साथ शुरू किया जाता है और दूसरे दिन रामायण समापन कार्यक्रम के साथ कन्या भोज व कबड्डी और रात्रि में जादूगर की जादूगरी व रात्रि में नरोइया की मशहूर रामलीला की शुरुआत की जाती है मान्यता है कि श्री डेढवरिया बाबा धाम पर जो भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना मांगता है उसे डेढवरिया बाबा पूर्ण करते हैं यह मेला प्रत्येक वर्ष की भांति होली मिलन के आठवें दिन आयोजित किया जाता है इस मेला महोत्सव में दूर दूर से श्रद्धालु भक्त व रिश्तेदार सम्मिलित होकर मेला की शोभा बढ़ाते हैं मेला में सभी एकता का संदेश देते हैं और मेला महोत्सव का आनंद लेते हैं मेला के तीसरे दिन शिव की बारात निकालकर शिव विवाह कार्यक्रम संपन्न किया जाता है और इसके पश्चात मंच पर रंगारंग कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत की जाती है देर रात में मशहूर रामलीला के कलाकारों के द्वारा रामलीला नाटक की प्रस्तुति की जाती है। इसी कार्यक्रम के साथ समापन किया जाता है इस कार्यक्रम के संस्थापक स्वर्गीय श्री स्व राम गोपाल यादव द्वारा प्रत्येक वर्ष मेला का आयोजन किया जाता था अब उनके सुपुत्र शिवपूजन यादव और समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी के द्वारा आयोजित किया जाता है।









