Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई ईदगाह मस्जिद में तरावीह के साथ मुकम्मल हुआ कुरान, हाफिज अरमान ने सुनाई पूरी तिलावत

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट नफीस अहमद

हरदोई बिलग्राम नगर के मोहल्ला मलकंठ स्थित ईदगाह मस्जिद में रमजान के 22वें रोजे पर तरावीह की नमाज के दौरान कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

बताया गया कि तरावीह की नमाज की शुरुआत हाफिज अहमद ने की थी और कुछ दिनों तक उन्होंने कुरान की तिलावत सुनाई। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद हाफिज मोहम्मद अरमान ने आगे की जिम्मेदारी संभाली और तरावीह में पूरी कुरान मुकम्मल कराई।

कुरान मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में नात शरीफ भी पढ़ी गई, जिसे मौलाना आसिफ ने पेश किया। नात सुनकर मौजूद लोगों ने “सुभानअल्लाह” और “अल्हम्दुलिल्लाह” कहकर अपनी खुशी और अकीदत का इजहार किया।

इसके बाद मौलाना नूर हसन कासमी ने खास दुआ कराई और कुरान मजीद की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान कुरान पढ़ता तो है, लेकिन उसके मायने समझना भी उतना ही जरूरी है। कुरान की हर आयत इंसान को सही रास्ता दिखाने का पैगाम देती है।

इस दौरान मौलाना गुफरान, मौलाना नफीस, हाफिज अरशद, हाफिज सुहैल, जिया, हाफिज मोइनुद्दीन, हाफिज जैनुल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp