
जेसीआई ने किया छिपी प्रतिभाओं का सम्मान…
लखीमपुर,
चिर-परिचित समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर द्वारा नगर की छिपी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अभिनव प्रयास किया गया। इस कड़ी में संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में जाकर वहां कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज का मजबूत स्तंभ बताया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत अमिता देवी, पूनम देवी, डाली पाल, सरोजनी, रुचि मिश्रा, नीलम शर्मा, ज्योति गुप्ता, खुशबू शुक्ला, विजय लक्ष्मी, दीपशिखा, प्रियंका राठौर, दिव्या मिश्रा, डाॅ०अरीज़ा जै़दी व डॉ०निधि मिश्रा को सम्मानित किया गया। जेसीआई संगठन का प्रयास है कि समाज की उन अनकही अनसुनी प्रतिभाओं को समाज के सामने लाया जाये जो अनवरत अपनी निस्वार्थ सेवाओं से समाज को अभिसिंचित कर रही हैं। समाज के नागरिकों को भी ऐसी प्रतिभाओं का आदर करने के लिए प्रेरित करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। संस्था भविष्य में भी ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रयास करेगी।









