
Written by
मनोज मिश्रा
सीतापुर सिधौली तहसील क्षेत्र की उप जिलाधिकारी सुश्री राखी वर्मा और सप्लाई इंस्पेक्टर ने सिधौली तहसील के अंतर्गत अटरिया कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी का अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर के वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए
उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं का पहले से सिलेंडर बुक है, उन्हें पहले सिलेंडर दिया जाए। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की एजेंसी पर भीड़ न लगने के निर्देश भी दिए गए।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए उपभोक्ताओं को सरकारी रेट पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि 25 दिन में एक बार ही सिलेंडर देने के निर्देश दिए गए हैं। कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।









