Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज: यूपी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आज और कल, जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज। जनपद में उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 14 मार्च 2026 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, पेयजल, प्रकाश, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी गंभीरता, सतर्कता और शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न कराया जाए। अभ्यर्थियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

जनपद प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp