Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : गैस की कालाबाजारी पर डीएम अनुनय झा सख्त, अब OTP से ही होगी सिलेंडर की डिलीवरी

Author Image
Written by
चंदन सिंह

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने बताया कि अब घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल OTP सत्यापन के बाद ही सीधे उपभोक्ता के घर पर की जाएगी। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही एजेंसियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि कहीं भी गैस का अवैध भंडारण या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी समस्या की सूचना देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOS) के कंट्रोल रूम नंबर 05852-299155, 05852-299156 और 05852-299157 जारी किए गए हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां अपनी दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाएं, जिस पर स्पष्ट लिखा हो कि गैस सिलेंडर केवल OTP सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा। बिना OTP के सिलेंडर वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। गैस कंपनियों ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जिले में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सुशील कुमार, सीओ सिटी अंकित कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp