Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई SI भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों से जूते-गहने उतरवाकर कराया गया प्रवेश

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा शनिवार से जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो दिनों में लगभग 11,520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

शनिवार को पहली पाली की परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। इस बार परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही और कुल परीक्षार्थियों में करीब 56 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू किया गया, लेकिन उससे पहले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों से जूते, बेल्ट और गहने उतरवाकर तलाशी ली गई, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में न ले जाई जा सके। इसके साथ ही ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की गई।

नकल पर रोक लगाने और परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से परीक्षा कक्षों और परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है। केंद्रों के बाहर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे व्यवस्था बनी रहे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp