
लखीमपुर। समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर की ओर से शहर की छिपी प्रतिभाओं को सम्मानित करने की एक सराहनीय पहल की गई। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
इस दौरान अमिता देवी, पूनम देवी, डाली पाल, सरोजनी, रुचि मिश्रा, नीलम शर्मा, ज्योति गुप्ता, खुशबू शुक्ला, विजय लक्ष्मी, दीपशिखा, प्रियंका राठौर, दिव्या मिश्रा, डॉ. अरीज़ा जैदी और डॉ. निधि मिश्रा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनकी निस्वार्थ सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। जेसीआई का उद्देश्य ऐसी अनसुनी और अनदेखी प्रतिभाओं को समाज के सामने लाना है, जो निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बना रही हैं।
संगठन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रयास जारी रखा जाएगा।









