Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। 28 वर्षीय सुनीता की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि उसका 4 साल का मासूम बच्चा अब मां के स्नेह से हमेशा के लिए वंचित हो गया है।

मृतका सुनीता का मायका रामकोट थाना क्षेत्र के सिकटीहा गांव में स्थित है। उसकी शादी मछरेहटा निवासी संजीव सेन पुत्र सतीश के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष द्वारा चार पहिया वाहन और 2 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

पिता के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 10 बजे फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में भर्ती कराया गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सुनीता मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर से खून निकल रहा था। जानकारी के अनुसार, सास-ससुर ही उसे मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp