Written by
रामबहार
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के नगू नगला गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी नितेंद्र सिंह अपनी पत्नी रानी को दवा दिलाने के लिए अस्पताल लेकर आए थे।
बताया जा रहा है कि पति अस्पताल में लाइन में लगकर पर्चा बनवाने में व्यस्त था। इसी दौरान पत्नी मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर तक पत्नी के वापस न लौटने पर पति ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पत्नी ने बाद में फोन कर कहा, “आप किसी को परेशान न करें, हम गुरसहायगंज निकल चुके हैं।” इसके बाद पति अस्पताल परिसर में ही बैठकर रोता रहा।
घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कमालगंज पुलिस जांच की बात कह रही है।









