Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद धूमधाम से मनी ईद-उल-अजहा, दी गई कुर्बानी त्याग और भाईचारे का संदेश

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद कमालगंज पोस्ट जरारी के ग्राम सर्फाबाद में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

यह त्योहार हिजरी कैलेंडर के जिलहिज्जा महीने की 10 वीं तारीख को मनाया जाता है। मान्यता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम को सपने में अपने प्रिय पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी का हुक्म दिया। अल्लाह की रजा के लिए इब्राहिम और इस्माइल दोनों तैयार हो गए। जब कुर्बानी का वक्त आया तो अल्लाह ने इस्माइल की जगह जन्नत से मेमना भेज दिया। तभी से कुर्बानी की परंपरा चली आ रही है।नमाज के बाद लोगों ने बकरा, भेड़ और अन्य जानवरों की कुर्बानी दी। कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा गया। एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों-दोस्तों के लिए और तीसरा हिस्सा गरीबों जरूरतमंदों में तकसीम किया गया। इस मौके पर लोगों ने नए कपड़े पहने, घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और खुशियां साझा कीं। बकरीद का यह त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और दान की भावना को मजबूत करता है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp