
रिपोर्ट कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह
कन्नौज मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण” के तहत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
02 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम और जन चौपाल आयोजित की गईं। थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जाकर चौपाल लगाई। इन कार्यक्रमों में बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में पंपलेट वितरित कर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया।
पुलिस ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1076 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है।









