Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ITBP जवान की मां के हाथ कटने पर होगी कड़ी कार्रवाई; लखनऊ संदीप हत्याकांड में सपा का हाथ

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

*कानपुर*: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने ITBP जवान की मां के हाथ काटे जाने के मामले पर कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

*लखनऊ हत्याकांड पर सपा पर निशाना*: डिप्टी सीएम ने लखनऊ में हुए संदीप हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में समाजवादियों का हाथ सामने आया है। सपा पार्टी चुनाव नजदीक देख अपने समर्थन वाले गुंडा-माफियाओं को एकत्र कर इस तरह के अपराध करवा रही है। सरकार ऐसे बेनकाब तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

*कानपुर को नंबर-1 बनाने का दावा*: बृजेश पाठक ने कहा कि कानपुर मेरा घर है। विकास के मामले में कानपुर नंबर-1 पर आए, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। कानपुर की औद्योगिक स्वरूप को पुनः स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp