
*सांडी, हरदोई*: कस्बे से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला तूल पकड़ गया है। युवती की मां ने गैर समुदाय के एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
सांडी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 1 जून की शाम करीब 6 बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
*पड़ोसी युवक पर आरोप*: महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला फुरकान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
*बजरंग दल का प्रदर्शन*: गैर समुदाय के युवक द्वारा युवती को कथित तौर पर ले जाने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को परिजनों के साथ सांडी थाने के गेट पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
गैर समुदाय के युवक द्वारा युवती को ले जाने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता परिजनों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने तत्काल युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, अशोक राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।







