Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरपालपुर: पुलिस संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध मिट्टी खनन, माफिया से 8-10 हजार प्रति रात वसूली का आरोप; वीडियो वायरल

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

*हरपालपुर, हरदोई*: कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। आरोप है कि इस अवैध खनन को स्थानीय पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है। खनन माफिया दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

मंगलवार रात अन्ना गांव में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया गया। वहीं, बुधवार को ईसेपुर गांव में रैपर मशीन का उपयोग कर खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी निकाली गई। इन गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

*पुलिस पर वसूली का आरोप*: सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस प्रत्येक खनन माफिया से एक रात के खनन के लिए 8 से 10 हजार रुपये की मोटी रकम वसूल रही है। इस अवैध कारोबार से सरकार को बड़े राजस्व का नुकसान हो रहा है। नियमानुसार खनन के लिए रॉयल्टी की आवश्यकता होती है, लेकिन यहां पुलिस नियमों की अनदेखी कर खनन माफियाओं को खुली छूट दे रही है।

कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। आरोप है कि इस अवैध खनन को स्थानीय पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है। खनन माफिया दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

 

अवैध मिट्टी खनन से पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। हालांकि, इन आरोपों के बावजूद स्थानीय पुलिस कथित तौर पर अपनी कमाई के कारण खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि स्थानीय पुलिस इन खनन माफियाओं पर कार्रवाई करती है या फिर इन्हें अवैध रूप से किए जा रहे गोरखधंधे में संरक्षण देती रहेगी।

*तहसीलदार ने कहा- जांच होगी*: बुधवार को सवायजपुर के तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp