Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मां की साड़ी से बने झूले में फंसा 9वीं के छात्र अर्जुन का गला, इलाज के दौरान मौत; फौजी पिता के बेटे की हादसे में गई जान

Author Image
Written by
Chandan Singh

*लखनऊ*: गोमतीनगर विस्तार इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में मां की साड़ी से बने झूले पर झूलते समय 14 वर्षीय छात्र की गर्दन में फंदा कस गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान अर्जुन गुप्ता (14) के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। अर्जुन का परिवार मूल रूप से बलिया जिले के पांडेयपुर का रहने वाला है। उसके पिता संतोष कुमार गुप्ता सेना से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के खंडवा में सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में तैनात हैं।

 

रविवार शाम अर्जुन घर के आंगन में साड़ी से बने झूले पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक साड़ी उसकी गर्दन में लिपट गई। कुछ देर बाद जब मां शोभा आंगन में आईं तो बेटे को देखकर चीख पड़ीं। बड़े भाई अमन ने तुरंत साड़ी काटकर अर्जुन को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी।

 

परिजन आनन-फानन में अर्जुन को पास के चंदन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और सोमवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना के समय घर पर मां शोभा और बड़ा भाई अमन मौजूद थे। हादसे के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp